कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली से बलिया जा रही स्लीपर बस तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के पचोर गांव के पास आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसा रात करीब 11:45 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार बस के चालक को झपकी आ गई और बस ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। भीषण टक्कर में बस चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हुए हैं।