फर्रुखाबाद दवा लेने गए डाक्टर के घर के तले तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के गहने तथा नकदी पार कर दी। चोरों ने घर में बंधे कुत्ते को भी छोड़ दिया। वापस लौटने पर घर के ताले टूटे देख डाक्टर ने 112 नंबर से फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।
घटना के संबंध में डाक्टर पवन त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को वह फर्रुखाबाद दवा लेने गए थे घर का ताला बंद करके देर रात्रि जब लौटे तो देखा घर के ताले टूटे हुए थे कुत्ता बाहर घूम रहा था।