कन्नौज जिले में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन में रन फॉर यूनिटी का भव्य आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। पुलिस लाइन से शुरू होकर यह दौड़ विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस पुलिस लाइन में संपन्न हुई, जिसमें महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने लौह पुरुष के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया और सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।