कन्नौज के रामपुर मुढेरी गांव में बेखौफ बदमाशों ने जमकर कहर ढाया। देर रात आधा दर्जन बदमाशों ने एक घर में धावा बोल दिया और घरवालों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। विरोध करने पर दो लोगों को गोली मार कर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश बेटी की सगाई के लिए रखे जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर आराम से चलते बने।