फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस: झांसी डीआरएम ने किया पौधारोपण, साइकिल चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झांसी रेल मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में साइकिल रैली, वृहद पौधरोपण कार्यक्रम तथा सफाईमित्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत साइकिल रैली से हुई, जिसमें मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से रेल सुरक्षा बल कार्यालय परिसर तक साइकिल चलाकर स्वच्छ पर्यावरण, हरित ऊर्जा एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। साइकिल रैली में रेल सुरक्षा बल, स्काउट एंड गाइड, बीटीसी के प्रशिक्षुओं एवं खिलाड़ियों ने भी सक्रिय सहभागिता की। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत विभिन्न देशी, औषधीय एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रजातियों के 1500 से अधिक पौधे लगाए गए। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सफाईमित्रों को सम्मानित किया गया। डीआरएम ने कहा, “पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का विषय नहीं है, बल्कि यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति द्वारा लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य का आधार बन सकता है। रेलवे द्वारा हरित एवं सतत विकास को बढ़ावा देने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।” पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन नंदीश शुक्ल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक सत्यसाधन सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) अशोक प्रिय गौतम, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सीमा तिवारी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर टीआरडी सतबीर सिंह, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर नरेंद्र सिंह सहित सभी ब्रांच अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें