फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: झलकारी बाई की जयंती पर झांसी में मिनी मैराथन

झलकारी बाई की जयंती पर वीरांगना झलकारी बाई प्रतिभा प्रोत्साहन फाउंडेशन, जिला एकीकरण समिति झांसी एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के तत्वावधान में मिनी मैराथन एवं रन फॉर वीरांगना का आयोजन हुआ। मिनी मैराथन में हरियाणा के बलराम ने पहला, भोपाल के जीतू गुर्जर ने दूसरा, लखनऊ के रवि कुमार पाल ने तीसरा स्थान पाया। रन फॉर वीरांगना में भोपाल की पूजा यादव ने पहला, झांसी की साधना यादव ने दूसरा और ग्वालियर की गायत्री ने तीसरा स्थान पाया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मिनी मैराथन वीरांगना झलकारी बाई पार्क से प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, सीनियर डीसीएम अमन वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा, वित्त एवं लेखाधिकारी विजय शर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी शिवराम, मुख्य प्रबंधक धीरेंद्र माहौर, विनय सिजरिया, अनूप कुमार वर्मा, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन राजकुमार एवं आभार हरविंद कुमार ने व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें