फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री राणी सती दादीजी प्रचार समिति के तत्वावधान में आयोजित हुआ दो दिवसीय महोत्सव

श्री राणी सती दादीजी प्रचार समिति के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय महोत्सव में मंगलवार को शक्ति स्वरूपा दादीजी के मंगल पाठ में श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। नागपुर के मंगल पाठ वाचक उज्ज्वल खाकोलिया ने अपने सुमधुर वाणी एवं भव्य नृत्य नाटिका के माध्यम से दादीजी के जीवन चरित्र का सजीव वर्णन किया। उनके भजनों एवं पाठ पर श्रद्धालु झूम उठे। धार्मिक अनुष्ठान में दादीजी का अलौकिक शृंगार किया गया। मेहंदी उत्सव, सिंधारा, गणगौर उत्सव भव्यता से मनाया गया। छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। पाठ के दौरान फूलों की वर्षा ने वातावरण को दिव्य बना दिया। कालिंदी विष्णु हरि जालान, हेमा संजय अग्रवाल, तृप्ति राजू कनौडिया, रश्मि गिरीश चौधरी, सुनीता आनंद अग्रवाल, आशा संजीव लिखधारी, सरिता अखिलेश अग्रवाल, आरती प्रदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें