फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में मुठभेड़ के 16 घंटे बाद हिरासत से फिल्मी अंदाज में निकल भागा बदमाश, मिनर्वा पुलिस चौकी के सामने ऑटो में बैठकर हुआ फरार

मुठभेड़ में पकड़ा गया दतिया निवासी बदमाश नदीम (19) सोलह घंटे के भीतर फिल्मी अंदाज में पुलिस को चकमा देकर जिला अस्पताल से निकल भागा। रविवार की रात दो बजे पुलिस ने उसे मुठभेड़ में पकड़ा था। इसके बाद मेडिकल कराने जिला अस्पताल लेकर पहुंची। पुलिसकर्मी बाहर बैठाकर अंदर चले गए। नदीम मौका मिलने पर मिनर्वा पुलिस चौकी के सामने से ऑटो में बैठकर भाग निकला। करीब आधे घंटे बाद उसके फरार होने की बात मालूम चलने पर पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस अफसरों में खलबली मच गई। एसपी सिटी प्रीति सिंह, सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम समेत अन्य अफसर भी पहुंच गए। उसकी तलाश में स्वॉट टीम लगाई गई है। देर-रात तक पुलिस पुराने शहर की गलियों में उसे तलाशती रही। चोरी के मामले में वांछित नदीम और उसके दोस्त गणेशपुरा निवासी संजय जाटव को सोमवार दोपहर कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल लेकर आई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया शाम करीब चार बजे जिला अस्पताल के मुख्य दरवाजे से नदीम लंगड़ाते हुए बाहर निकला। मिनर्वा चौकी के पास खड़े ऑटो चालक अमित कुशवाहा से मां की तबीयत खराब बताकर उसे दतिया गेट बाहर तक चलने के लिए राजी कर लिया। उसने 150 रुपये किराया देना भी तय कर लिया। कोतवाली के सामने से होता हुआ दतिया गेट की ओर निकला। यहां नरिया बाजार पर जाम लगा था। यह देख वह ऑटो से उतर गया। ऑटो चालक को बीस रुपये का नोट थमाते हुए कुछ दूर में मिलने के लिए कहा। ऑटो चालक अमित पचास रुपये मांगने लगा। नदीम ने उसे पचास का नोट दिया। यहां से नरिया बाजार के अंदर गली में चला गया। उधर, अस्पताल से नदीम को गायब देख पुलिसकर्मी के होश उड़ गए। उसके दोस्त संजय ने नदीम के भागने की बात बताई। आनन-फानन में पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कराई। सीसीटीवी फुटेज की मदद से ऑटो चालक को भी पुलिस ने पकड़ लिया। देर-रात तक उसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें