फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राहुल, चिदंबरम और दिग्विजय देश से मांगे माफी, मालेगांव मामले में फैसला आने के बाद बोलीं उमा भारती

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने मालेगांव बम विस्फोट मामले में कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम एवं दिग्विजय सिंह से देश से माफी मांगने को कहा है। झांसी पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर देश के खिलाफ षडयंत्र रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि कोर्ट के फैसले ने कांग्रेस के षड्यंत्र को देश के सामने उजागर कर दिया। कांग्रेस का असली चेहरा देश के सामने उजागर हो गया। ऐसे में कांग्रेस नेताओं को देश से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस सरकार ने मालेगांव मामले में षड्यंत्र करके सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश की। उमा भारती झांसी से निकलने वाली कावड़ यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंची हैं। यहां इलाइट चौराहे पर यात्रियों का स्वागत करेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें