अभिनेता मनोज बाजपेयी की फिल्म 'घूसखोर पंडित' के नाम को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। देश में विरोध के स्वर तेज हो रहे हैं। झांसी में सिद्धेश्वर मंदिर के महंत हरिओम पाठक ने इस मामले में मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि एफआईआर पर कार्रवाई होना चाहिए और जो भी आरोपी है उन्हें तत्काल जेल भेजा जाए।