वीरांगना लक्ष्मीबाई से प्रयागराज की ओर जाने वाली पैंसेंजर ट्रेन को मध्य प्रदेश के सांसद भारत कुशवाह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आज सुबह पांच बजे ट्रेन ग्वालियर से रवाना की गई और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन से अपने पूर्व निर्धारित समय 7 बजकर 40 मिनट पर रवाना हुई। अब यह ट्रेन नियमित ग्वालियर स्टेशन से प्रयागराज के लिये चलेगी। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज से ग्वालियर और भिंड के यात्रियों को झांसी तक आना पड़ता था। यहां से उन्हें प्रयागराज की सुबह की पैसेंजर ट्रेन पकड़ते थे। ऐसे में रुपये और समय दोनों की बर्बादी होती थी। इसी समस्या को देखते हुये रेलवे प्रशासन ने मंगलवार से इस ट्रेन को ग्वालियर से नियमित चलाने की स्वीकृति दे दी थी। आज यह ट्रेन ग्वालियर से सुबह पांच बजे सांसद ने हरी झंडी देकर रवाना किया। यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन से पूर्व निर्धारित समय 7:40 बजे रवाना होनी थी पर यह ट्रेन 10 मिनट विलंब से प्रयागराज के लिये रवाना हुई।