फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी पहुंचे मंत्री नंदी बोले- पिछली सरकारों ने बुंदेलखंड को कंकरीला, पथरीला समझकर छोड़ा, अब यहां बन रहा बीडा, डिफेंस कॉरिडोर

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि बुंदेलखंड को पिछली सरकारों ने कंकरीला, पथरीला और कांटों से भरा समझकर छोड़ दिया था। अब यहां पर 57000 एकड़ में बीडा के रूप में एक बड़ा औद्योगिक हब बनाया जा रहा है। यहीं पर डिफेंस कॉरिडोर भी बन रहा है। यह निश्चित रूप से झांसी और बुंदेलखंड के लिए तरक्की के द्वार खोलेगा। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के कार्यालय पर रविवार को समीक्षा बैठक के बाद औद्योगिक विकास मंत्री नंदी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बीडा के लिए बड़ी संख्या में जमीन की खरीद पूरी हो चुकी है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि विकास कार्य में तेजी लाएं। जनप्रतिनिधियों के भी सुझाव को शामिल करें। उन्होंने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर में एक प्लांट का जल्द लोकार्पण होगा। इसके लिए रक्षा मंत्री से समय मांगा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें