फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में बुकिंग होने के बाद भी नहीं मिल रहे रसोई गैस सिलिंडर

दीपक महाजन Updated Wed, 18 Mar 2026 12:12 PM IST

केंद्र सरकार के निर्देश पर गैस एजेंसियों में 25 दिन बाद रसोई गैस सिलिंडर की बुकिंग का नियम बनाया है, लेकिन बुकिंग होने के बाद भी तमाम उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। परेशान उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों पर हंगामा किया। घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन बाद होने का नियम लागू हो गया। इस पर कई लोगों ने विभिन्न नंबरों पर बुकिंग की। बुकिंग का मैसेज भी आ गया, लेकिन जब सिलिंडर नहीं पहुंचा तो तमाम उपभोक्ता संबंधित एजेंसियों पर पहुंच गए। उनमें भारी आक्रोश देखा गया। शहर के शिवाजी नगर स्थित भदौरिया गैस एजेंसी और उसके पास गल्ला मंडी रोड स्थित वैभव गैस एजेंसी, सदर बाजार स्थित झांसी गैस एजेंसी समेत अन्य पर यही हाल रहा। उपभोक्ता पहुंचे लेकिन उन्हें बुकिंग होने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिला ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें