बबीना के बड़ा तालाब मोहल्ला निवासी शीला देवी (55) पत्नी गणेश की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका रक्तरंजित शव गांव के बाहर बने शनि देव मंदिर के पास से बरामद हुआ। महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति भी पुलिस अफसरों के साथ पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। फोरेंसिक टीम ने आसपास के सुबूत जुटाए। पुलिस अफसरों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। परिजन जमीन की रंजिश में हत्या आरोप लगा रहे हैं। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ में जुटी है।