फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: मऊरानीपुर में अवैध शराब भट्टियाें पर पुलिस कार्रवाई, हजारों लीटर लहन किया नष्ट

दीपक महाजन Updated Mon, 29 Dec 2025 10:20 AM IST

मऊरानीपुर अंतर्गत कबूतरा डेरों पर अवैध कच्ची शराब कि भट्टियां लगी हुई है। शराब बनाकर नगर के विभिन्न स्थानों पर बेची जा रही है। इस खबर अमर उजाला ने रविवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसे संज्ञान में लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने टीम गठित कर कबूतरा डेरो पर दबिश दी। पुलिस ने भकोरा कबूतर डेरा, कनकना कबूतर डेरा व शिमलापुर कबूतर डेरा पर दबिश दी। जेसीबी से जमीन के अंदर ड्रामा में भरे लहन को नष्ट किया। भकोरा कबूतर डेरा पर 5 हजार लीटर, कनकना डेरा पर 2 हजार लीटर व शिमलापुर कबूतरा डेरा पर 500 लीटर लहन जेसीबी से नष्ट किया। पुलिस टीम में कोतवाल मुकेश कुमार सोलंकी, रानीपुर चौकी प्रभारी कुलदीप पवार, उपनिरीक्षक अमित तोमर, रामप्रताप सिंह चंदेल, हेड कांस्टेबल चंद्रप्रकाश, उपेंद्र कुमार, कांस्टेबल अभिषेक कुमार, अनिल मौर्य, शशिभूषण, सुमित भारती, अंशु यादव, पूनम देवी, बृजभान मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें