फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: महिलाओं के बीच हुई मारपीट, गुरसराय थाना क्षेत्र का मामला

गुरसराय थाना क्षेत्र के मोहल्ला पटकाना में सोमवार को आपसी विवाद के चलते पड़ोसी महिलाओं के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए, लेकिन स्थिति की गंभीरता और एक महिला के दबंग स्वभाव के कारण लोग बीच-बचाव करने से कतराते रहे और तमाशबीन बने रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त महिला आए दिन मोहल्लेवासियों से विवाद और लड़ाई-झगड़ा करती रहती है, जिससे लोग पहले से ही परेशान हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस को अवगत कराने की चर्चा चलती रही। फिलहाल मामले को लेकर मोहल्ले में तनाव का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे तत्वों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें