बबीना। राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा से आगे लकड़ादेव मंदिर से पहले रविवार को एक कंटेनर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रहा दूसरा कंटेनर आगे वाले में भिड़ गया और उसका ब्रेक फेल हो गया। इस दौरान दो स्कॉर्पियो भी कंटेनर के पीछे थीं, वह भी कंटेनर की चपेट में आ गईं। हालांकि, स्कॉर्पियो चालक की समझ से बड़ा हादसा बच गया। वाहनों की भिड़ंत से टोल प्लाजा पर एक किलोमीटर तक जाम लग गया। कंटेनर चालक शहबाज अख्तर निवासी प्रतापगढ़ के पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई है।