फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: जनता दल के पूर्व जिलाध्यक्ष भगवत यादव का शव घर के अंदर से बरामद

जनता दल के पूर्व जिलाध्यक्ष भगवत यादव का शव घर के अंदर से बरामद हुआ है। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुरसराय थाना क्षेत्र में मोहल्ला नई बस्ती निवासी 55 वर्षीय भगवत यादव का शव घर के अंदर से संदिग्ध अवस्था में मिला है। मोहल्ले वालों के मुताबिक गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे तक उनके घर के दरवाजे नहीं खुले तो गेट खटखटाकर कई आवाजें दी गई। अनहोनी की आशंका के चलते मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब गेट खोल कर देखा तो वह मृत अवस्था में पड़े मिले। घटना से क्षेत्र में कोहराम मच गया है। मोहल्ले के लोगों को कहना है कि यह उनका व्यवहार मधुर था, किसी कोई विवाद नहीं था। बताया जा रहा है भगवत यादव जनता दल के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वह में अकेले ही रहते थे  उनकी पत्नी की मौत करीब 25 वर्ष पूर्व हो चुकी है। एक लड़की है जिसकी शादी हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें