फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, आमने-सामने बस से टकराने पर हुआ हादसा

टहरौली के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा साेमवार बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर से हुआ। घटना सोमवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। ग्राम कुमारिया खेरो निवासी 52 वर्षीय देवेंद्र राजपूत बाइक पर सवार होकर टहरौली जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बस उसकी जोरदार टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस से उसे गुरसराय सीएचसी लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. ओपी राठौर, रवि अनुरागी एवं स्वास्थ्य कर्मी नमन ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें