बामौर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय घनौरा में सुबह पौने नौ बजे तक विद्यालय बंद था। बच्चे स्कूल के बाहर बैग ले कर खड़े हुए थे। तभी किसी ने मौके का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसमें बच्चे गेट के बाहर जमीन पर बैठकर पढ़ते दिखाई दे रहे हैं। मामला बीएसए तक पहुंच गया है। बीएसए विपुल शिव सागर का कहना है कि स्टाफ को नोटिस जारी करके जवाब-तलब किया जाएगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई होगी।