फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम बने गुरुजी, बोर्ड पर लिखे सवाल, हल करने पर दी चॉकलेट

सीपरी बाजार के कंपोजिट विद्यालय का मंगलवार को डीएम गौरांग राठी ने निरीक्षण किया। यहां डीएम गुरुजी की भूमिका में नजर आए। उन्होंने बोर्ड पर सवाल लिखे और हल करने पर बच्चों को चॉकलेट भी दी। हिंदी की पुस्तक भी पढ़वाई। डीएम ने प्रधानाध्यापक बिल्फीस बेगम से अध्यापकों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली और उपस्थिति पंजिका देखी। सभी स्टाफ उपस्थित मिला। प्रधानाध्यापक ने बताया कि जूनियर के अध्यापक नहीं हैं। सहायक अध्यापक अजय चंदेल प्राथमिक विद्यालय ऋषिकुंज में संबद्ध हैं। डीएम ने बीएसए को कार्रवाई के निर्देश दिए। विद्यालय में पंजीकरण कराने के लिए मां के साथ आई बालिका अंशिका को दुलारते हुए चॉकलेट दी। अधिक से अधिक बच्चों का पंजीकरण कराने के लिए प्रधानाध्यापिका को निर्देशित किया। कक्षा छह, सात और आठ का जायजा लिया। कक्षा छह की छात्रा से उन्होंने विद्यालय की पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। बांटी गईं पुस्तकों को भी देखा। कक्षा सात में पढ़ने वाले बच्चों से हिंदी की पुस्तक भी पढ़वाई। छात्रा वाणी शिल्पकार और छात्र उदय द्वारा सही पाठन करने पर उत्साहवर्धन करते हुए चॉकलेट भी दी। जो बच्चे हिंदी के पाठ का पाठन नहीं कर पाए, उनको शिक्षा में रुचि लेकर और अधिक प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापिका को निर्देश दिए कि जो बच्चे पढ़ाई में अपेक्षित प्रगति नहीं कर पा रहे हैं, उन पर विशेष ध्यान दें। बोर्ड पर गणित से संबंधित सवाल लिखे और बच्चों से हल कराए। कक्षा छह के नवल, उदय ने सवाल को हल किया तो उनकी प्रशंसा करते हुए चॉकलेट दी। बच्चों को गणित के सवाल हल करना भी सिखाया। इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट आयुष सैनी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें