बसंत पंचमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो मां सरस्वती को समर्पित होता है। यह दिन विद्या, बुद्धि और कला की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है। साथ ही, यह पर्व बसंत ऋतु के आगमन का संकेत भी देता है। मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से मां सरस्वती की कृपा मिलती है और शिक्षा करियर और कला में उन्नति प्राप्त होती है। जिला धर्माचार्य महंत विष्णु दत्त स्वामी ने बताया कि इस दिन विद्यार्थियों और जिन बेरोजगार युवाओं को नौकरी की तलाश है उनके लिए यह दिन वरदान साबित होगा। मां सरस्वती की पूजा अर्चना करने से भाग्य प्रबल होगा। बच्चों से इस दिन पूजा जरूर करानी चाहिए। गुरू दीक्षा के लिए भी यह दिन अति उत्तम है।