फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत का सीसीटीवी वीडियो, ट्रक के नीचे आने का भयावह दृश्य, झांसी-शिवपुरी टोल की घटना

झांसी-शिवपुरी हाईवे स्थित रक्सा टोल प्लाजा पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे का घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसमें युवक के ट्रक के नीचे आने का भयावह दृश्य दिखाई दे रहा है। युवक की मौत की सूचना पर परिजन भी रोते-बिलखते पहुंच गए। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है। रक्सा निवासी राजेश प्रजापति (30) ट्रक पर क्लीनर का काम करता था। अपने भतीजे संजीव के साथ बिजौली फैक्टरी से सरिया भरकर शिवपुरी जा रहा था। सोमवार देर-रात रक्सा टोल पर टोल की लाइन में खड़ा था, तभी राजेश ट्रक से उतरकर टोल के दूसरी ओर बनी दुकान से कुछ सामान लेने के लिए दौड़ा। इसी दौरान, टोल का बूम फास्टैग कटने के कारण खुल गया। राजेश के भतीजे संजीव ने ट्रक को आगे बढ़ा दिया। पलक झपकते ही राजेश उसकी चपेट में आ गया। ट्रक के नीचे दबने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राजेश की अभी शादी नहीं हुई थी। वह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना की सूचना मिलते ही रक्सा पुलिस मौके पर जा पहुंची। रक्सा थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें