न्यायालय परिसर में सूखा व जर्जर पेड़ अधिवक्ता और पक्षकारों के लिए परेशानी का सबब बना है। इस पेड़ की सूखी डालियां कभी भी गिर सकती हैं। अधिवक्ता संघ ने इसे कटवाने की मांग की है। अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद शिवहरे, महामंत्री छोटेलाल वर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों ने वन मंडल अधिकारी को लिखे पत्र में उक्त पेड़ को तत्काल कटवाने की मांग की है। यह पेड़ डीएम कार्यालय से महज चंद मीटर की दूरी पर है। यहां सार्वजनिक शौचालय बना है। पक्षकार और अधिवक्तागण यहां से निकलते हैं। इसकी सड़ी हुई छाल गिरती रहती है।