झांसी में रेल प्रशासन ने रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं के निवारण के लिए मंगलवार को स्टेशन पर एक शिविर लगाया। कार्मिक विभाग की ओर से लगाए गए इस शिविर में छुट्टी खाता अपडेट न होने और इनक्रीमेंट न लगने जैसी तमाम शिकायतें सामने आईं। इस दौरान कर्मचारियों को उनकी सेवा पुस्तिका भी दिखाई गई। कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।