फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महिला पार्षद पर थाने में हमले के खिलाफ पार्षद लामबंद, एसएसपी से मिले

झांसी के प्रेमनगर थाने में जमीन कारोबारी की शिकायत करने पहुंचीं महिला पार्षद के साथ कारोबारी की पत्नी द्वारा मारपीट करने के विरोध में पार्षद लामबंद हो गए हैं। पार्षदों ने एसएसपी से मुलाकात कर इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। मंगलवार की रात को वार्ड 10 की पार्षद रश्मि अहिरवार अपने पति अनिल और पार्षद हरिओम मिश्रा के साथ प्रेमनगर थाने में जमीन कारोबारी विजय परिहार की शिकायत करने पहुंची थीं। आरोप लगाया था कि विजय ने उनके पति के साथ धोखाधड़ी की है। कारोबारी भी अपनी पत्नी के साथ थाने पहुंचा था। कारोबारी की पत्नी ने महिला पार्षद के साथ मारपीट कर दी थी। मामले में मुकदमा भी दर्ज हुआ है। बृहस्पतिवार को पार्षद रश्मि अहिरवार, विधायक प्रतिनिधि गोकुल दुबे, पार्षद हरिओम मिश्रा, अमित राय, अंकित सहारिया, भरत सेन, आशीष चौकसे, कामेश अहिरवार, सुंदर कुशवाहा, पंकज झा, रिंक वंशकार, तरुण शाक्य आदि एसएसपी कार्यालय पहुंचे। पार्षदों का कहना है कि एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पार्षदों ने नगर आयुक्त सत्य प्रकाश से मुलाकात की। गरियागांव में पिछले सरकारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की। कहा कि नगर निगम ने जमीन तो कब्जा मुक्त करवा ली है मगर तार फेंसिंग नहीं कराई है। (अमर उजाला ब्यूरो)

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें