जौनपुर-शाहगंज हाइवे स्थित धन्नेपुर चौराहे के पास एक तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवार ने दोस्तों के साथ पैदल घर जा रहे एक युवक को धक्का मार दिया। इससे युवक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने शाम चार से साढ़े बजे तक जाम कर दिया। परिजन बाइक सवार पर जानबूझकर धक्का मारने का आरोप लगा रहे थे।