नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बराई कला गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी सोनी उर्फ कविता (30) की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बिस्तर पर लिटाकर पूरी रात अपने बचने की कहानी गढ़ता रहा। सुबह उसने चाचा और उनके बेटे को फंसाने की कोशिश की। खुद पुलिस और ससुराल में फोन कर सूचना दी। छोटी बेटी ने बताया कि उसने पापा को मम्मी का गला दबाते हुए देखा था। इसके बाद वह सो गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अमरजीत गौतम को गिरफ्तार कर लिया।