बरसठी थाना क्षेत्र के मंगरमू गांव निवासी विवेक यादव की हत्या को लेकर गुरुवार को परिजनों व ग्रामीणों ने निकोह में चक्काजाम किया। इस दौरान नाराज लोग हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अड़े रहे। इस दौरान भारी संख्या में पहुंची पुलिस लोगों को शांत कराने में जुटी रही। काफी देर तक मशक्कत के बाद भी लोग नहीं माने तो पुलिस ने लाठी भांजकर भीड़ को हटाया। बता दें कि बीते रविवार की देर शाम पिटाई के बाद अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। युवक का शव भदोही जिले के ठकुराइन के तारा (बीरमपुर) गांव के पास मंगलवार को मिला था।