फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा काजल बनी एक दिन की बीएसए, VIDEO

जौनपुर में महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए चल रहे ‘मिशन शक्ति फेज-5’ अभियान के तहत बुधवार को एक अनोखी पहल देखने को मिली। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय धर्मापुर की कक्षा आठ की छात्रा काजल बेनवंशी को एक दिन के लिए बीएसए बनने की जिम्मेदारी सौंपी गई। एक दिवसीय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के रूप में काजल ने निर्देश दिया कि सभी कस्तूरबा विद्यालयों में बच्चों को मीनू के अनुसार पौष्टिक भोजन दिया जाए, विद्यालय परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और शिक्षा गुणवत्तापरक हो। उन्होंने कहा कि छात्राओं की शिक्षा और स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें