जाैनपुर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में करीब 80 वर्षीय वृद्ध महिला यूनियन बैंक की सिकरारा बाजार शाखा से बाहर निकलकर हाईवे किनारे खड़े वाहन की ओर जाती दिखाई दे रही हैं। उम्र के चलते उनकी कमर झुक गई है, लेकिन जीवन के प्रति उनका उत्साह और आत्मविश्वास बरकरार है। उनके साथ उनका पौत्र सहारा देकर उन्हें वाहन तक ले जाता नजर आता है। भीषण गर्मी के बावजूद महिला पूरी तरह सामान्य ढंग से बातचीत करती दिखीं। उनका जज्बा लोगों के लिए प्रेरणा का विषय बन गया है।