फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ठंड में जरूरतमंदो को राहत ; जौनपुर में कम्बल वितरण कार्यक्रम, जिलाधिकारी व एसपी पहुंचे

नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 19 Dec 2024 09:25 PM IST

बरसठी ब्लॉक परिसर के बगीचे में आयोजित वृहद कम्बल वितरण कार्यक्रम में जिलाधिकारी दिनेश चन्द ने कहा कि प्रमुख अनीता सुरेन्द्र शुक्ला ने कम्बल वितरण का कार्यक्रम करके बहुत ही सराहनीय कार्य किया है।डीएम ने कहा कि शासन स्तर से तो यह कार्यक्रम होता रहता है लेकिन क्षेत्र के जो उद्योगपति व्यक्ति है सभी को इस तरह का कार्यक्रम करके गरीबो की सेवा करनी चाहिए।ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र के लगभग 5 हजार जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किया।कार्यक्रम से पूर्व डीएम दिनेश चन्द व पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। डीएम ने कहा कि किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन हो रहा है सभी किसान रजिस्ट्रेशन जरूर कराए,जिससे भविष्य में किसी प्रकार की त्रुटि अभिलेख में न हो।उन्होंने एसडीएम कुणाल गौरव व खण्ड विकास अधिकारी वर्षा बंग की तारीफ करते हुए कहा कि दोनो युवा अधिकारी है इनमें कार्य करने की क्षमता है और अच्छा कार्य कर रहे है। डीएम ने कहा कि 3 माह के कार्यकाल में पूर्व में लंबित 5 हजार 9 सौ 71 दिव्यांग व विधवा महिलाओं को पेंशन दिया गया,17 हजार मृतक खातेदार का लंबित मामला अभियान चलाकर उनके परिजनों को खतौनी दी गयी।उन्होंने कहा यह जिला आईएस व आईपीएस बनाने की ताकत रखता है लेकिन अनावश्यक जमीन सम्बन्धी मामले में उलझे हुए है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सरकारी जमीन व चकरोड को अतिक्रमण मुक्त रखे उस पर कब्जा न करे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें