जौनपुर जिले के रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार की सुबह साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। परेड के दौरान अनुशासन, एकरूपता एवं शारीरिक दक्षता का विशेष रूप से अवलोकन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस को परखने हेतु दौड़ करवाई गई। अनुशासन एवं समन्वय बनाए रखने के उद्देश्य से ड्रिल कराई गई।