फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वंदे मातरम... पर झूमे लोग, पीएमश्री विद्यालय के वार्षिकोत्सव में छात्रों की प्रस्तुति ने मोहा मन

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 16 Dec 2024 09:51 PM IST

पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बड़नपुर का वार्षिकोत्सव सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। छात्रों ने राष्ट्रीय गीत, समूह नृत्य, एकांकी नाटक की प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य डॉ. सर्वेश कुमार राजभर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि बच्चों को देश का उत्कृष्ट नागरिक बनाने में माता-पिता और परिवार के बाद शिक्षण संस्थानों की अहम भूमिका होती है। बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और खेल दोनों जरूरी है। खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर विंदलेश पासवान, सुभाष चंद्र उपाध्याय, राम आसरे उपाध्याय, प्रधान संतलाल सोनी, राम अचल पासवान, श्रवण उपाध्याय मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रधान रीमा पासवान और संचालन सौरभ सिंह ने किया। सिकरारा विकासखंड के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय इब्राहिमाबाद के वार्षिकोत्सव में सोमवार को बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधाकर उपाध्याय रहे। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने कहा कि सभी शिक्षक ईमानदारी से कार्य करें तो समाज में हमारी उपयोगिता स्वयं सिद्ध हो जाएगी। इस अवसर पर मृत्युंजय सिंह, कृपा निधि यादव, रीना सिंह, दीपमाला जायसवाल, अनुराधा मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नंदिनी मौर्य तथा अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लाल यादव ने किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें