जौनपुर। शाहगंज के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी।