फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गोली कांड के प्रदर्शनकारियों से नहीं मिले अफसर, मायूस होकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, तहरीर बदलने का आरोप

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 04 Jan 2025 12:45 AM IST

जौनपुर के केराकत कोतवाली क्षेत्र के अखईपुर गांव में नए साल के जश्न के दौरान हुई विवाद की घटना ने दूसरे दिन सुबह बड़ा रूप ले लिया। दो दर्जन से अधिक दबंगों ने गांव में पहुंचकर हवाई फायरिंग और उपद्रव मचाया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम और सीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पीड़ित साहिल ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनकी तहरीर बदलकर आरोपियों पर हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया जब कि आरोपी हत्या की नीयत से गाँव में आए थे और फायरिंग भी की थी।साहिल ने बताया कि दबंग गोलू और बाहर से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बहन के साथ मारपीट की और मोबाइल छीन लिया। उन्होंने मां बहन की गालियां देते हुए कई राउंड फायरिंग की। साहिल का कहना है कि जब गांव के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने के बजाय खानापूर्ति की। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक आरोपियों पर सख्त धाराओं में कार्रवाई नहीं होती, वे शांत नहीं बैठेंगे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि अगर कार्रवाई में लापरवाही बरती गई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से नहीं मिले, उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारती से नाराज व मायूस होकर, न्याय के लिए क्षेत्राधिकारी कार्यालय प्रदर्शन कर लगाई न्याय की गुहार, क्षेत्राधिकारी इस दौरान क्षेत्र में रहे। केराकत कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार राय ने ग्रामीणों के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि पुलिस ने कुछ आरोपियों को पकड़ लिया है और शेष की तलाश जारी है। प्रदर्शन करने वालों में मंजू देवी, उषा देवी, सुमित देवी, विशुना, पुष्प, महेश यादव, प्रमोद कुमार, संजय यादव, रामनारायन राम, रिशू राम, रवि, सूरत, दिलीप कुमार, हंश कुमार, फिरतू राजभर सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें