जौनपुर के तेजीबाजार थाना क्षेत्र के नेवढ़िया गांव स्थित राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज सिरसी में प्रबंधक और शिक्षकों के बीच का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। दो दिन पूर्व ही शिक्षकों ने बच्चों को टाट-पट्टी पर बैठाकर कमरे के बाहर कैम्पस मे पढ़ाई कर सांकेतिक धरने का इशारा किया था।