महराजगंज ब्लॉक संसाधन केंद्र पर समेकित शिक्षा के अंतर्गत 64 शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय समावेशी शिक्षा के प्रशिक्षण शिविर का वृहस्पतिवार को समापन हो गया।संदर्भदाता भानु प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित दिव्यांग बच्चों की दक्षता का विकास करना एवं 6 से 14 वर्ष तक के नामांकित दिव्यांग बच्चों के शैक्षिक सपोर्ट के लिए प्रशिक्षित करना है। प्रशिक्षक प्रियंक द्विवेदी ने विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की क्षमता को विकसित करने के विभिन्न उपकरणों के बारे में शिक्षकों को जानकारी दी। ट्रेनर श्रद्धा व शिखा यादव द्वारा दिव्यांगता के साथ-साथ उनके चिह्नांकन एवं नामांकन के विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।प्रशिक्षण में कुल 64 नोडल शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।