बदलापुर क्षेत्र के कस्तूरीपुर गांव स्थित गढ़वाघाट आश्रम पर गुरुवार को श्रीश्री 1008 स्वामी शरणानंद महाराज गढ़वाघाट आश्रम का वार्षिक आगमन हुआ। दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ी रही तो ॐ सद्गुरुवे नमः से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। इस बीच, विशाल भंडारे का आयोजन चलता रहा।