प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज और कसेरवा में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 87 मरीजों का इलाज किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज में चिकित्सक डाॅ. शकील ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। 56 मरीजों का इलाज किया गया। इस मौके पर हृदय नारायण पटेल फार्मासिस्ट, अमन पाल फार्मासिस्ट, रविंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। इसी तरह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कसेरवा में डाॅ. बीएल यादव ने मरीजों के स्वास्थ्य का परिक्षण किया। इस दौरान 31 मरीजों का इलाज किया गया। डाॅ. बीएल यादव ने बताया कि सर्दी, जुकाम, बुखार, डायबटीज और बीपी के रोगियों का इलाज किया गया। दवा भी दी गई। लोगों को ठंडक से बचने के उपाय भी बताए गए। संगम यादव स्टाफ नर्स, नितिन कुमार लैब टेक्नीशियन, लालमन सैनी भी मौजूद रहे।