शारदा सहाय खंड-36 के अंतर्गत सरकी बाजार से नौपूर्वा तक नहर की सफाई के दौरान लापरवाही साफ तौर पर देखने को मिल रही है। सफाई के दौरान निकाले गए मलबे को सड़क पर ही डाल दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर फैले मलबे के कारण फिसलन के साथ-साथ वाहन चालकों को जाम की स्थिति भी झेलनी पड़ रही है। - प्रेमप्रकाश यादव, सरकी संकेतक बोर्ड न होने व हाईमास्ट लाइट टूटने से आए दिन हो रहा हादसा : महराजगंज क्षेत्र के रसिकापुर-तेजीबाजार रोड पर संकेतक बोर्ड न होने से मोड़ पर आए दिन दुर्घटना हो रही है।मोड़ पर लगा हाईमास्ट लाइट वर्षो से टूटकर गिर पड़ा है। कुछ दिन पूर्व मोड़ पर अंधेरे की वजह से हुए सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई थी।आसपास के दुकानदार इसकी शिकायत दर्जनों बार विभाग से की गई। लेकिन, समस्या जस का तस है। - राधेश्याम मौर्या रसिकापुर पेशाब घर को कराए चालू : मड़ियाहूं कोतवाली के बगल नगर पंचायत द्वारा लाखों रुपये लगाकर पेशाब घर बनवाया गया था। पिछले 6 महीने से उसे बंद करवा दिया गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की परेशानी को देखते हुए इसे चालू कराना चाहिए। - सचिन कुमार यादव, एडवोकेट