फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में डीएम-एसपी ने केराकत में सुनी फरियाद, VIDEO

जौनपुर जनपद के सभी तरहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मड़ियाहूं तहसील में पहुंचे पिपरा गांव निवासी रामआसरे ने प्रार्थना पत्र दिए। आरोप लगाए कि उनकी पुत्री के सामूहिक विवाह के लिए शादी अनुदान दिलाने के नाम पर मोकलपुर गांव निवासी कैलाश नाथ सरोज ने 19600 ले लिया और अब तक न शादी का अनुदान दिलवाया और न ही पैसा वापस कर रहे हैं। इसी तरह केराकत तहसील में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन और एसपी कुंवर अनुपम सिंह के समक्ष चंदवक थाना क्षेत्र के ब्राम्हणपुर गांव की निवासी गीता सिंह ने शिकायत किया कि वह पिछले तीन वर्षों से पट्टीदार द्वारा भूमि कब्जे की शिकायत लेकर दौड़ रही है, जिसका निस्तारण आज तक नहीं हो सका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें