फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जौनपुर बॉर्डर पर दिनदहाड़े दो गुटों में विवाद, चली गोली, दो लोग घायल

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 22 Jan 2025 10:08 PM IST

सीमा सटे प्रयागराज जनपद के सराय ममरेज थाना क्षेत्र के जंघई बाजार के ककरहा में दिनदहाड़े बच्चों के दो गुटों के विवाद मे बड़े लोग आमने-सामने हो गए, जिसमें गोली चलने तथा मारपीट में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस जांच मे जुट गई है। प्रयागराज जिले के जंघई क्षेत्र के ककरहवा गांव व भदोही जिले के दुर्गागंज क्षेत्र के हरदुआ गांव के छात्र जंघई मे पढ़ने आते हैं। साल भर से दोनों गुट के छात्र किसी न किसी बात को लेकर आमने-सामने आते रहे। बुधवार शाम साढ़े चार बजे प्रयागराज जिले के जंघई चौकी क्षेत्र के ककरहा गांव में दोनों गुट के छात्र आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते बड़े लोग भी शामिल हो गए। इसी बीच, किसी ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि छह राउंड फायरिंग की गई, जिसमें एक पक्ष के महेंद्र मौर्य (27) और विनोद यादव (28) घायल हो गए। आनन-फानन दोनों को इलाज के लिए प्रयागराज भर्ती कराया गया। दिनदहाड़े फायरिंग होने से जंघई क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर सरायममरेज थाना की जंघई चौकी की पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें