जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जौनपुर में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन बुधवार को किया गया। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र तथा एसी डॉ. कौस्तुभ के नेतृत्व में शहर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पुलिस लाइन से किया गया। नगर के प्रमुख मार्गों डाक बंगला चौराहा, खरगा कॉलोनी, अम्बेडकर तिराहा, कलेक्ट्रेट तिराहा आदि से होते हुए शाही किले पर आकर यात्रा सम्पन्न हुई। विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों, पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा के दौरान राष्ट्रभक्ति के नारों से शहर गूंज उठा तथा सभी प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति एवं एकता का संदेश दिया।