फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ के औचक निरीक्षण में सीएचसी की लापरवाही उजागर, नवजात की हालत बिगड़ी, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 21 Jul 2025 07:24 PM IST

सामुदायिक स्वास्थ केंद्र डोभी में स्टाफ नर्स की लापरवाही का बड़ा मामला प्रकाश में आया जिससे एक नवजात का जीवन खतरे में हो गया। रविवार को सीएमओ लक्ष्मी सिंह के औचक निरीक्षण के दौरान मामले का खुलासा हुआ। हिसामपुर गांव निवासी काजल पुत्री अनिल राम को रविवार रात प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाए थे, जहां रात में ही उसका सामान्य प्रसव हुआ और महिला ने एक शिशु को जन्म दिया। लेकिन नवजात की हालत बिगड़ने पर स्टाफ ने ही परिजनों को सुझाव दिया कि बच्चे को तत्काल चंदवक बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाए। जिसके बाद नवजात बच्चे को चंदवक बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसका इलाज वहां अभी चल रहा है। जबकि सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधा के अनुसार शिशु की हालत गम्भीर होने पर उसे एम्बुलेन्स से निशुल्क जिला अस्पताल भेजने का प्रावधान है। सोमवार दोपहर सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह औचक निरीक्षण पर सीएचसी डोभी पहुंचीं तो यह मामला सामने आया। चिकित्सा अधीक्षक जितेंद गुप्ता अवकाश होने के कारण मौजूद नही रहे। सीएमओ ने मौके पर मौजूद नर्स को कड़ी फटकार लगाई और पूरे प्रकरण की जांच कराने की बात कही। फिलहाल नवजात का इलाज निजी अस्पताल में जारी है। इधर बच्चे की मां ने खुद बताया कि उसे को जननी सुरक्षा योजना के तहत नाश्ता व पोषक आहार भी नही उपलब्ध हो रहा है। जिसकी शिकायत उसने खुद सीएमओ से की है। सीएमओ द्वारा ही बताया गया कि सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक अवकाश पर हैं, जिसके चलते मामले में तत्काल कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो सकी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें