जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कोठवार में बुधवार सुबह करीब 10 बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ पंक्ति में बैठकर मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता परखी और जुलाई माह से शुरू हो रहे स्कूल चलो अभियान, नामांकन, स्वच्छता पखवाड़ा तथा वृक्षारोपण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।