फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पंद्रह दिनों से जला ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, एसडीओ ने कही ये बात

जौनपुर के गौराबादशाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 की नई बस्ती में बिजली ट्रांसफार्मर पिछले 15 दिनों से जला पड़ा था जिसकी वजह से करीब 40 घरों में अंधेरा फैला हुआ था कई बार लोगों ने इसकी शिकायत नगर पंचायत अध्यक्ष से और बिजली विभाग से की थी मगर आश्वासन ही प्राप्त हुआ था जिससे नाराज होकर ग्रामीणों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के घर के सामने बिजली विभाग और चेयरमैन मुर्दाबाद के नारे लगाए। जौनपुर आजमगढ़ मार्ग को जाम कर दिया। इस बात की जानकारी जैसे ही चौकी प्रभारी अरविंद यादव और थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी को हुई तो वह मयफोर्स मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बूझा कर जाम को हटाया। जाम करीब 50 मिनट तक लग रहा, जिससे यात्रियों को काफी ज्यादा समस्याएं हुईं। एसडीओ ने ट्रांसफार्मर बदले जाने की बात कही, तब ग्रामीण शांत हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें