जौनपुर के शहर कोतवाली पुलिस ने 234 किलोग्राम दोहरा को बरामद किया है। पुलिस ने बीती रात दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। बरामद माल का नमूना जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को भेज दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि 14-15 दिन में दोहरे की रिपोर्ट आ जाएगी। इसे गोरखपुर लैब भेजा जा रहा है। अमर उजाला ने इसे लेकर बड़ी पड़ताल किया था, जिसका असर अब देखने को मिला है।