जौनपुर शहर कोतवाली के ताड़तला स्थित बजरंग घाट मोहल्ले में सोमवार सुबह मार्निंग वॉक से लौट रही एक वृद्धा से बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े करीब 10 ग्राम सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने वृद्धा को धक्का देकर घायल कर दिया। यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।