फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कंट्रोल रूम व थानों से लिंक किए जा रहे हैं कस्बे के कैमरे

एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने कोतवाली कोंच में सर्किल के सभी चारों थानों कोतवाली कोंच, थाना कैलिया, थाना नदीगांव व थाना एट के थानेदारों और थाना प्रभारियों की क्लास लगाई। अपराधों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने सर्किल के सभी थानों को चेतावनी दी कि लंबित विवेचनाओं काे समय से निपटाएं। विवेचना में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने निर्देश दिए कि अपराधियों पर पैनी नजर रखें और अपराधों पर कारगर ढंग से नियंत्रण पाएं। उन्होंने बीट, गश्त व पिकेट के महत्व के बारे बताया। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों व समस्याओं का निराकरण मौके पर जाकर करें व शिकायतकर्ता के साथ फोटो अपलोड करें। फरियादी के साथ अच्छा व्यवहार करना और उसकी समस्या का त्वरित समाधान करना पुलिस का दायित्व है। उन्होंने बताया कि मुख्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस कंट्रोल रूम और थानों से लिंक कराने का काम जिले भर में कराया जा रहा है। इन कैमरों की मदद से घटनाओं का खुलासा करने में जहां मदद मिलेगी, वहीं अपराध रोकने में भी ये कैमरे मददगार साबित होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें